national · दिल्ली
सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का खास संयोग, शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
INT News17 August 2026 at 09:29 am

नई दिल्ली, 17 अगस्त। सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के संयोग पर सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लग गईं। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा के लिए लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे।