national
बिहार: गोपालगंज की एक मस्जिद में मौलवी की चाकू मारकर हत्या, मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात
INT News17 August 2026 at 09:33 am

गोपालगंज, 17 अगस्त। बिहार के गोपालगंज जिले में मस्जिद के अंदर एक मौलवी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और मौके पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।