Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

डबवाली में आसमानी बिजली गिरने से कमरा ढहा:एक भैंस घायल; घरेलू सामान दबा; चार सदस्य सुरक्षित

INT News21 July 2026 at 09:58 pm

सिरसा जिले के ओढ़ां क्षेत्र के छतरियां गांव में मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से पशुओं का कमरा ढह गया। इस हादसे में एक भैंस घायल हो गई। जबकि वहां रखे गेहूं, खाद और चक्की सहित घरेलू सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद 4 सदस्यों में से किसी को कोई चोट नहीं आई। किसान मान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब बारिश शुरू हुई, तब वह खेत में पानी लगाने गए थे। घर पर उनकी पत्नी, बेटी और माता-पिता मौजूद थे। उनके पिता पशुओं के कमरे की छत पर पानी की निकासी देखने के लिए सीढ़ी पर चढ़े ही थे कि अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली आ गिरी। जोरदार धमाके के साथ कमरे की छत भरभराकर ढह गई। मलबे में फंसी घायल भैंस को बाहर निकाला परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसी घायल भैंस को बाहर निकाला। मान सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले ही पशुओं और कृषि सामान के लिए यह नया कमरा बनवाया गया था, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों नागोकी, भंगू, बड़ागुढ़ा और ढाबां से डेरा सच्चा सौदा के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे। बरसात के बीच उन्होंने राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे सामान को बाहर निकालने में परिवार की मदद की। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रोडी ब्लॉक के प्रेमी सेवक पवन इन्सां और नंबरदार सर्वजीत सिंह भंगू ने बताया कि सूचना मिलते ही विभिन्न गांवों के सेवादार राहत कार्य के लिए पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि सबसे राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मान सिंह ने समय पर मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।