Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का धरना:नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन; पूर्व विधायक बोले- 100 बार परीक्षाएं रद्द, युवा रोजगार के लिए भटक रहे

INT News21 July 2026 at 09:48 pm

नरसिंहपुर कलेक्टर कार्यालय के बाहर मंगलवार रात 9 बजे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन नीट धांधली और छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है। लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं और जायज मांगों को उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार पुलिस बल के दम पर छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक जायसवाल ने साधा निशाना धरना स्थल पर पूर्व विधायक सुनील जायसवाल ने कहा कि देश में 100 से अधिक बार परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रवैये पर सवाल खड़े किए। आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं और विपक्ष पर कार्रवाई बंद नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।