world
बाढ़ से जूझ रहे अफगानिस्तान की ओर भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, खाद्य सामग्री और टेंट भेजे
INT News21 July 2026 at 09:52 pm

काबुल, 21 जुलाई। अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत ने मंगलवार को राहत सामग्री भेजी। इसमें खाने-पीने का सामान और परिवारों के रहने के लिए टेंट शामिल हैं। यह सामग्री अफगानिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को सौंपी गई।