Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

ललित मोदी को बड़ी राहत, आईपीएल 2009 के मामले में बरी

INT News21 July 2026 at 10:01 pm

नई दिल्ली, 21 जुलाई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को बड़ी राहत मिली है। उन्हें साल 2009 में साउथ अफ्रीका में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े मुख्य मामले में बरी कर दिया गया है। स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (एसएएफईएमए) के तहत अपीलेट ट्रिब्यूनल ने उन पर लगाए गए जुर्माने को रद्द कर दिया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उस मुख्य तर्क को खारिज कर दिया कि विदेशी रेमिटेंस 'कैपिटल अकाउंट ट्रांजैक्शन' थे।