national
तेलंगाना में आईआईएम खोलने की कोई योजना नहीं, केंद्र सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
INT News21 July 2026 at 10:03 pm

हैदराबाद, 21 जुलाई। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि तेलंगाना में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। सरकार का कहना है कि राज्य में पहले से ही बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा और प्रबंधन संस्थान मौजूद हैं।