national · दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को छोड़ा, प्रियंका गांधी बोलीं- 'मेरे भाई बहुत मजबूत, सब बर्दाश्त कर लेंगे' (लीड-1)
INT News21 July 2026 at 10:09 pm

नई दिल्ली, 21 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हटाया था और राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था।