Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ पर ऑटो और स्कॉर्पियो में टक्कर, चार घायल

INT News29 October 2026 at 07:45 am

कुड़ू (लोहरदगा): नेशनल हाइवे-39 के कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ पर चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसीदाग के समीप ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों समेत स्कॉर्पियो चालक घायल हो गया. सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से चंदवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में अर्नब तूफान का असर,15 जिलों में अलर्ट; जानें कब साफ होगा मौसम

चंदवा बुध बाजार जा रहे थे ऑटो सवार

जानकारी के अनुसार, कुड़ू थाना क्षेत्र के उडुमुड़ू गांव निवासी अवध साव, शिवनारायण साव और नेसार अंसारी ऑटो से चंदवा बुध बाजार जा रहे थे. इसी दौरान बोरसीदाग के समीप चंदवा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार तीनों लोग और स्कॉर्पियो चालक घायल हो गये.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: मकानों की गिनती के बाद अब जनसंख्या गणना की तैयारी, लोहरदगा में अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू