sports
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को दोहरा झटका, सीरीज गंवाने के बाद स्टार गेंदबाज भी हुआ टीम से बाहर

Lockie Ferguson: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की मुश्किलें और बढ़ गई है. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण चौथे और पांचवें मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है.
फर्ग्यूसन को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान दाहिने पैर की पिंडली में दर्द महसूस हुआ था. इसके बाद किए गए स्कैन में उनकी मांसपेशियों में हल्का खिंचाव हुआ था. जिसके बाद उन्हें तीसरे मैच में शामिल नहीं किया गया था.
मैट हेनरी भी है चोटिल
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी चोटिल हैं. दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान उनके दाहिने पैर की जांघ की मांसपेशियों में दर्द हुआ था. जांच में हल्के खिंचाव की पुष्टि हुई है. उन्हें ठीक होने में एक से दो सप्ताह का समय लग सकता है.
ये भी पढ़ें: Video: 'वैभव, ठंडा पानी मत पीना...', महिला फैन की बात सुन मुस्कुराए सूर्यवंशी, रिएक्शन वायरल
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चोटें खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खिलाड़ियों के अहम मुकाबलों से बाहर होने पर निराशा होती है.
वाल्टर के मुताबिक, हेनरी को पहले से ही बाकी टी20 मुकाबलों में आराम दिया जाना था, ताकि वह आगामी व्यस्त कार्यक्रम के लिए तैयार रह सकें. टीम को उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे. फर्ग्यूसन भी वनडे सीरीज तक फिट होने की कोशिश करेंगे.
भारत ने सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है. भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम बाकी मुकाबलों में वापसी करना चाहेगी. वहीं, काइल जैमीसन को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वेलिंग्टन में ही रुकना है. वह शनिवार को फोर्ड ट्रॉफी में कैंटरबरी की ओर से खेल सकते हैं. इसके बाद सोमवार को वनडे सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 'ऐसी बल्लेबाजी पहले नहीं देखी', सूर्यवंशी-अभिषेक की बैटिंग देख हैरान रह गए श्रेयस अय्यर