Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की इंजन में दबकर मौत:धनवार-हड़हा के बीच हुआ हादसा; नौरोजाबाद पुलिस जांच में जुटी

INT News29 October 2026 at 07:46 am

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात धनवार और हड़हा गांव के बीच ट्रैक्टर पलटने से चालक सतीश साहू की मौत हो गई। हादसा घोरचत्र नदी पर बनी पुलिया के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पलटने के बाद चालक इंजन के नीचे दब गया। सूचना मिलने पर नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर जानकारी के मुताबिक, सतीश साहू ट्रैक्टर लेकर अपने गृह ग्राम बरही लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। ट्रैक्टर किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर बरही निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है, हालांकि ट्रैक्टर के मालिक की पहचान फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।