Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

दागी घटे, युवा और पढ़े-लिखे भी कम; भाजपा शासित इस राज्य में विधायकों की आमदनी 74 फीसदी बढ़ी

INT News29 October 2026 at 07:50 am

गैरसैंण में 28 अक्तूबर को राज्य की पांचवीं विधानसभा का अंतिम सत्र संपन्न हो गया। 2017 की चौथी विधानसभा और वर्ष 2022 में चुनी गई पांचवीं विधानसभा की तुलना की जाए तो काफी दिलचस्प तस्वीर सामने आती है।एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान विधानसभा में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जनप्रतिनिधियों की संख्या में चार से छह फीसदी तक कमी आई। वहीं वर्तमान विधानसभा में आठ महिला सदस्यों के साथ आधी आबादी का अनुपात भी सर्वाधिक है।युवा कम, बुजुर्ग ज्यादावर्तमान विधानसभा में 31 से 50 साल की आयु वाले विधायकों की संख्या 16 यानी 23 प्रतिशत और 51 से 80 वर्ष आयु वालों की संख्या 54 यानि 77 प्रतिशत है। जबकि चौथी विधानसभा अपेक्षाकृत अधिक युवा थी। तब 32 यानि 46 प्रतिशत सदस्य 30 से 50 साल आयु के थे। और 51 से 80 साल उम्र वालों की संख्या केवल 37 थी।बढ़ रही संपत्ति2012 के चुनाव में सदन में केवल 32 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक थी। 2017 में यह संख्या 51 हो गई थी। वर्ष 2022 में संख्या 10 फीसदी बढ़कर 58 हो गई। यह कुल सदस्य संख्या का 83% है। वर्ष 2012 में विधायकों की औसत संपत्ति 1.86 करोड़ रुपये थी जो आज 7.17 करोड़ है।साफ छवि में इजाफा2012 की विधानसभा में 19, 2017 की चौथी विधानसभा में 22 और वर्तमान में 19 विधायकों पर आपराधिक मुकदमे थे। गंभीर श्रेणी के मुकदमों वाले विधायकों की संख्या भी वर्षवार क्रम में 05, 14 और 10 रही। एडीआर के आंकड़ों के अनुसार राज्य की विधानसभा में साफ-सुथरी छवि वाले सदस्यों की संख्या में इजाफा हुआ है।उच्च शिक्षित विधायक कमशिक्षा के मामले में वर्तमान विधानसभा का रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं रहा। 2017 में 16 विधायक आठवीं से 12वीं व 54 उच्च शिक्षा प्राप्त थे। वर्तमान विधानसभा में आठवीं से 12वीं तक शैक्षिक योग्यता वाले विधायकों की संख्या बढ़कर 20 और उच्च शिक्षितों की संख्या भी घटकर महज 48 है। दो विधायक साक्षर की श्रेणी में हैं।