Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वितरण पर हटने के बाद भी नहीं मिली खाद:हरदा में DDA ने मंगलवार से शुरू होने दिया आश्वासन; 8 हजार टन यूरिया उपलब्ध

INT News17 August 2026 at 02:52 pm

मध्यप्रदेश में खाद बिक्री पर लगी रोक हटने के बाद आज से खाद वितरण शुरू होने की उम्मीद थी। हालांकि, हरदा में किसानों की परेशानी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि MP स्टेट एग्रो केंद्र और डीएमओ केंद्र पर खाद वितरण शुरू नहीं हो सका। किसान इंतजार करते नजर आए। प्रदेश में 14 अगस्त से खाद की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। यह रोक खाद के स्टॉक का मिलान करने के लिए लगाई गई थी। स्टॉक मिलान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 अगस्त से खाद वितरण दोबारा शुरू करने की बात कही गई थी। हरदा के MP स्टेट एग्रो केंद्र पर पहुंचे किसानों को अब भी खाद वितरण शुरू होने का इंतजार है। किसानों का कहना है कि उनकी फसलों को इस समय खाद की सख्त जरूरत है। वे पहले ही खाद के लिए लंबी कतारों और इंतजार का सामना कर चुके हैं। किसानों ने बताया कि वे पिछले आठ दिनों से केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। बिक्री पर रोक हटने के बावजूद वितरण शुरू न होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों ने सवाल उठाया है कि जब खाद वितरण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, तो हरदा के MP एग्रो केंद्र पर खाद कब से उपलब्ध होगी। इस संबंध में, डीडीए प्रकाश ठाकुर ने जानकारी दी है कि खाद का वितरण मंगलवार से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल 8 हजार मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।