Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

चिराग की विपक्षी सांसदों-विधायकों से अपील, कहा-आपदा के समय राजनीति से ऊपर उठकर बिहार के साथ खड़े हों

INT News22 September 2026 at 10:55 am

पटना, 22 सितंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में आई आपदा के बीच सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा किसी दल को देखकर नहीं आती, इसलिए संकट की इस घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर बिहार के साथ खड़े होने की जरूरत है।