national
जम्मू में पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
INT News4 October 2026 at 11:09 pm

जम्मू, 4 अक्टूबर। जम्मू पुलिस ने शहर के ज्वेल इलाके में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस हथियार रखने के पीछे के मकसद का पता लगा रही है।