national · दिल्ली
दिल्ली 'आप' अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, बोले- केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही
INT News4 October 2026 at 11:52 pm

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार कुछ बड़ा करने की योजना बना रही है। इसी के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और पार्षदों को पार्टी कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया गया है।