sports
एशियन गेम्स: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोल्ड मेडल विजेता प्रणवी उर्स को बधाई दी
INT News4 October 2026 at 11:56 pm
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'एशियन गेम्स 2026' में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वालीं भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स से रविवार को वीडियो कॉल पर बात की। सिंधिया ने एशियन गेम्स 2026 में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनने पर प्रणवी को बधाई देते हुए, उनके धैर्य, कड़ी मेहनत और संयम की तारीफ की।