समाचार · उत्तराखंड
कौन हैं दिनेश आर्य? जिन्हें BJP ने उत्तराखंड में बनाया अपना राज्यसभा कंडिडेट

भाजपा ने उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव के लिए होने वाले चुनाव में दिनेश आर्य को अपना कंडिडेट बनाया है। दिनेश आर्य को मैदान में उतारकर भाजपा ने एक बड़ा दांव चला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिनेश आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर पार्टी केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला भी बोला। इस रिपोर्ट में जानें कौन हैं दिनेश आर्य..?अपने फैसले से चौंकायादिनेश आर्य उत्तराखंड की राजनीति में कोई चर्चित नाम नहीं हैं। वह एक साधारण और समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस तरह भाजपा ने साधारण और समर्पित कार्यकर्ता दिनेश आर्य को कंडिडेट बनाकर सबको चौंका दिया है। प्रदेश भाजपा सूत्रों की मानें तो केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से दिनेश आर्य के नाम की घोषणा से राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ ही आर्य से जुड़े लोग भी हैरत में पड़ गए।दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री हैं दिनेश आर्यदिनेश आर्य उत्तराखंड सरकार में दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री हैं। वह राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। दिनेश आर्य नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।खेला दलित कार्डदिनेश आर्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। वह पंजाब में संगठन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने दलित कार्ड खेला है। माना जा रहा है कि भाजपा ने हल्द्वानी में 'शुद्धिकरण' मामले में कांग्रेस की ओर से पार्टी को 'दलित विरोधी' के रूप में पेश किए जाने की काट के रूप में दिनेश आर्य को कंडिडेट बनाया है।कांग्रेस पर निशानाउत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां एक साधारण और जमीनी कार्यकर्ता के समर्पण और निष्ठा का सदैव मूल्यांकन एवं सम्मान किया जाता है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब चाहिए कि वह भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देकर अपनी झूठी जातिवादी राजनीति पर प्रायश्चित करे।16 अक्टूबर को होंगे चुनावभाजपा सांसद नरेश बंसल का 25 नवंबर को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस कारण उत्तराखंड में रिक्त हो रही राज्यसभा की एकमात्र सीट पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि दिनेश आर्य राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में 6 अक्तूबर को पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनावों में कमल का खिलना निश्चित है। क्योंकि संख्या बल और नैतिकता के आधार पर विपक्ष की चुनौती कहीं से भी गंभीर नहीं नजर आती।(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)