national · छत्तीसगढ़
'जहां जीते वहां शपथ, जहां हारे वहां ईवीएम खराब', राहुल गांधी पर बरसे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
INT News4 October 2026 at 11:58 pm

रायपुर, 4 अक्टूबर। ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो गया, जीत मिलते ही इसी सिस्टम में नए कपड़े पहनकर शपथ ले लेते हैं और हारते ही ईवीएम खराब।