समाचार · हरियाणा
MP सैलजा बोलीं, खरगे का अपमान भाजपा की मानसिकता दर्शाता:सिरसा में कांग्रेस विधायक-कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, आरोप-संसद चलने नहीं दी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद उसी मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में आज शुक्रवार को कांग्रेस ने सिरसा में प्रदर्शन किया और इस घटना की निंदा की। इसका नेतृत्व सांसद कुमारी सैलजा ने किया। साथ में कालांवाली विधायक शीशपाल कहरवाला और सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और अन्य पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद सैलजा ने कहा, सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए, जबकि सब पता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सांसद कुमारी सैलजा ने मीडिया को दिए बयान में कहा, हमारी पार्टी की उत्तराखंड के हल्द्वानी में विशाल रैली थी, जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधन किया था। उसके चंद दिनों के बाद वहां पर ऐसे लोग आए, जो मानसिकता के शिकार है। ये आरएसएस, भाजपा की मानसिकता है, जो जातिवाद फैलाती है। लोगों को भाई से भाई अलग करती है और उस स्थान का शुद्धिकरण करने आए। किसलिए शुद्धिकरण करने आए। हमारे नेता राष्ट्रीय उपाधि के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्योंकि वो एक वर्ग से आते हैं। प्रदर्शन में विधायक गोकुल सेतिया, कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, डॉ. केवी सिंह, वीरभान मेहता, कृष्णा फोगाट, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, राजेश चाडीवाल, लादुराम पूनिया, जग्गा सिंह बराड़ और सतपाल मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल नजर नहीं दिखी। बीजेपी समानता में विश्वास नहीं रखती सैलजा बोली, हमारा संविधान, जिसके मुख्य रचियता डॉ. बीआर अंबेडकर थे, जिनकी प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे संविधान से सबको सामान अधिकार दिया है और सम्मान दिया है, लेकिन भाजपा की सरकान ना समानता में विश्वास रखती है और न किसी के अधिकार में विश्वास रखती है। अगर हमारे शीर्ष नेता के साथ ऐसा होता है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ये अनुसूचित वर्ग का अपमान नहीं, हर नागरिक का है : सैलजा सांसद सैलजा ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ये तो ऐसे दिखाते हैं कि इनको कोई मालूम ही नहीं था कि वहां पर ऐसा हुआ। ये कैसी निक्कमी सरकार है। इनको ये ही नहीं पता, क्यों हो रहा है। इस तरह का काम हो रहा है। ये हमारी सभ्यता के खिलाफ है और संविधान के खिलाफ है। एक-एक नागरिक का अपमान है। ये केवल अनुसूचित वर्ग का अपमान नहीं है। ये हर नागरिक का अपमान है, जो हमारे आजाद देश में संविधानता दिवस के पर्व में देखना चाहिए कि पूरा देश इनको ऐसी हरकतों को देखना चाहिए। प्रदर्शन से जुड़ी फाेटोज: संसद सरकार चलाना नहीं चाहती : सैलजा संसद न चलने के सवाल पर सांसद सैलजा ने कहा, संसद को सरकार चलाना नहीं चाहती और ना उन्होंने विपक्ष से बात की। इतने दिन न गृह मंत्री सदन में आए तो न प्रधानमंत्री सदन में आए। आखिर दिन कह रहे कि हम तो बात करना चाहते हैं तो आखिर दिन क्या बोलोगे। इतने दिन जब आप बैठे रहे और सदन चलने नहीं दिया। हमने कहा था कि आप आइए और चर्चा कीजिए। पैलेट गन चलाना ठीक नहीं जंतर मंतर प्रोटेस्ट में छात्रों पर लाठीचार्ज के सवाल पर सांसद सैलजा मीडिया से बोली, जवाब दीजिए और माफी मांगों। बताओ, किसने ऑर्डर किया। पैलेट गन जो चली है, वो अपने आप हवा में तो चली नहीं या अदृश्य हो गई। होम मिनिस्टर को पता होना चाहिए कि दिल्ली राजधानी में सब उनके अधिकार में आता है तो किसने बच्चों पर लाठीचार्ज के लिए ऑर्डर दिया। पैलेट गन चलाना और लाठियां, जिनमें कीलें ठुकीं हुई थी। वो इस तरह के अत्याचार हुए। उनको पता नहीं था कि सदन सत्र में हैं। सबसे पहले वहां पर आना चाहिए था और बात बतानी चाहिए थी। बताना चाहिए था कि किसके कहने पर ये हुआ है। देश का युवा आज पूछ रहा है और देश का छात्र पूछ रहा है। ये था मामला सांसद के अनुसार, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद उसी मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ किया, जो निंदनीय की है। यदि यह घटना उसी रूप में हुई है, जैसा सामने आया है, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और सामाजिक समानता तथा संवैधानिक मूल्यों के विपरीत मानसिकता को दर्शाती है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। रोड़ी बाजार की खुदी सड़कों पर सैलजा ने जताई चिंता अंबेडकर चौक पर रोष प्रदर्शन के बाद सांसद कुमारी सैलजा रोड़ी बाजार पहुंची और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने बाजार में सड़क के बीच खोदे गए गड्ढों और अधूरे पड़े कार्यों का निरीक्षण किया। व्यापारियों ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए लाइन डालने के नाम पर बाजार की सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित होने के साथ उनका कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल के प्रधान हीरालाल शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने सांसद को शहर और बाजार की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कुमारी सैलजा ने सिरसा शहर की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि विकास कार्य इस तरह किए जाने चाहिए कि जनता और व्यापारियों को महीनों परेशानी न झेलनी पड़े। काम समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए।