Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद बेसमेंट में पानी भरने से सात मकानों में दरारें:परिवार डर के माहौल में, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी की घटना, पुलिस को दी शिकायत

INT News14 August 2026 at 02:42 pm

फरीदाबाद की स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी सेक्टर-31 में निर्माणधीन इमारत के पास बहुमंजिला मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्लॉट नंबर-22 पर मकान का निर्माण चल रहा है। निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई की गई थी, लेकिन बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भर गया। जिससे पास मकानों में दरारें आ गई। मामले की शिकायत सेक्टर 31 थाना पुलिस को की गई है। करीब सात मकानों में आई दरार स्थानीय निवासी पराग संधु ने बताया कि बेसमेंट में पानी भरने के बाद आसपास के करीब सात मकानों में दरारें आ गईं। इनमें से तीन मकानों को ज्यादा नुकसान हुआ है। इन मकानों की दीवारों और लैंटर में दरारें आने के साथ ही दीवारों के झुकने की बात भी सामने आई है। परिवारों में बना डर का माहौल दूसरे निवासी धर्मेन्द्र और नरेन्द्र ने बताया कि इस घटना से करीब 10 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिन मकानों में ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां रहने वाले परिवार डरे हुए हैं। लोगों को आशंका है कि अगर निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा, तो मकानों को और नुकसान हो सकता है और बड़ा हादसा भी हो सकता है। कई जगह पर उन्होंनो सपोर्ट के लिए जैक सिस्टम लगाया है। बेसमेंट में पानी भरने से बढ़ी परेशानी पीड़ित लोगों के मुताबिक 7 अगस्त को यह घटना हुई। उनका कहना है कि निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट खोदकर छोड़ दी गई थी। बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी भर गया और पानी आसपास के मकानों की नींव तक पहुंच गया। इसके बाद मकानों में दरारें आने की समस्या सामने आई। प्रशासन से जांच की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और क्षतिग्रस्त मकानों को सुरक्षित कराने की मांग की है। प्रभावशाली लोगों के नाम लेने का आरोप लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें प्रभावशाली लोगों और बड़े नेताओं का नाम लेकर दबाव में लेने की कोशिश की जाती है। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। वहीं जब इस मामले को लेकर सेक्टर 31 थाना इंचार्ज से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल नही उठाया।