समाचार · मध्य प्रदेश
बाजार में पारिवारिक विवाद में चले लाठी-डंडे, VIDEO:सिंगरौली में धक्कामुक्की और हाथापाई तक पहुंचा मामला; TI बोले- शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे
सिंगरौली जिले के देवसर बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक ही परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात धक्कामुक्की, हाथापाई और लाठी-डंडों तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मुख्य बाजार में काफी देर तक बना रहा तनाव जियावन थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित राकेश गुप्ता के परिवार में यह विवाद हुआ। बाजार में अचानक हुए इस हंगामे से कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर गंभीर स्थिति बनने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में उलझते और मारपीट करते दिख रहे हैं। फिलहाल विवाद का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। TI बोले- शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे जियावन थाना प्रभारी शेष नारायण द्विवेदी ने बताया कि घटना का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।