national
धमतरी में कांग्रेस नेता के निवास पर ईडी की कार्रवाई, शराब घोटाला मामले में हुई कार्रवाई
INT News20 August 2026 at 10:58 am

धमतरी, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है। गुरुवार सुबह ईडी की टीम रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची और दस्तावेजों सहित अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।