national · महाराष्ट्र
'जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न्स को मिलते हैं कम पैसे', इल्तिजा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला सरकार को घेरा
INT News1 September 2026 at 11:20 pm

मुंबई, 1 सितंबर। जम्मू-कश्मीर के मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पीडीपी की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने एमबीबीएस इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाने में देरी को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार की आलोचना की। पीडीपी नेता ने प्रस्तावित 30,000 रुपए महीने के स्टाइपेंड को तुरंत मंजूरी देने की मांग की।