world
अमेरिकी राजदूत गोर और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई
INT News31 August 2026 at 11:59 pm

नई दिल्ली, 31 अगस्त। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा, वाणिज्य में चल रहे सहयोग और अपने देशों के बीच ज्यादा मजबूत सुरक्षा संबंध बनाने को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले गोर ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव से बिश्केक में मुलाकात की थी।