Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नाग पंचमी पर 5 हजार कावड़ियों की यात्रा निकाली:मां बिरासिनी मंदिर से पंचलेश्वर धाम पहुंची, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

INT News17 August 2026 at 05:46 pm

उमरिया के पाली में नाग पंचमी के मौके पर सोमवार को एक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 5 हजार शिवभक्तों ने 8 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बरबसपुर के पंचलेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ और 12 शिवलिंगों पर जल चढ़ाया। पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे। कावड़ यात्रा की शुरुआत मां बिरासिनी मंदिर से हुई। शिवभक्तों ने झिरिया कुंड से पवित्र जल भरा और पूजा-अर्चना के बाद यात्रा आगे बढ़ाई। रास्ते में जगह-जगह लोगों और सामाजिक संगठनों ने कावड़ियों का भव्य स्वागत किया और उनके लिए जलपान के इंतजाम किए। भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए पंचलेश्वर धाम में जलाभिषेक के बाद मां बिरासिनी सेवा समिति की ओर से एक विशाल भंडारा रखा गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही शाम को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे रूट और मेले में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीओपी एससी सोहित ने बताया कि जगह-जगह पुलिस पॉइंट बनाए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। श्री 1008 भगतगिरी (बच्चू महाराज) के मार्गदर्शन में यह यात्रा पिछले 3 सालों से लगातार निकाली जा रही है।