Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय महिला इकाई ने दी जिम्मेदारी:जिलाध्यक्ष बोलीं- आज की नारी समाज को नई दिशा दे रही है, दृष्टिकोण में बदलाव जरूरी

INT News17 August 2026 at 05:54 pm

भिंड में ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की महिला इकाई ने शिव अभिषेक एवं महिला मिलन समारोह के दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव पर चर्चा हुई। महिला पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सोच बदले बिना बदलाव संभव नहीं

महिला इकाई की जिलाध्यक्ष डॉ. चांदनी शर्मा ने कहा कि आज की नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं की क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए समाज के दृष्टिकोण में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने और सामाजिक गतिविधियों में आगे आने के समान अवसर मिलने चाहिए। सामाजिक एकजुटता पर रहेगा फोकस

उन्होंने कहा कि महिला इकाई के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं को संगठन से जोड़कर समाजहित के कार्यों को गति देने की दिशा में काम किया जाएगा। इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

नवीन कार्यकारिणी में मधु दीक्षित को संरक्षक, पूजा शर्मा, ममता त्रिपाठी और रेनू बाला दुबे को उपाध्यक्ष, कुसुम राजोरिया व अभिलाषा बाजपेयी को सचिव तथा ममता भारद्वाज, ममता बरूआ और अमिता रानी दुबे को मंत्री बनाया गया। मंजू शर्मा को अटेर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने की। राष्ट्रीय संयोजक उमा शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। प्रदेश व संभागीय पदाधिकारियों सहित सपना दुबे, मुदिता भारद्वाज, सीमा शर्मा, सीमा त्रिपाठी और सूर्यांश शर्मा मौजूद रहे। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।