Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

रांची में सरकार और छात्रों के बीच आज चौथे दौर की वार्ता, आंदोलनकारी बोले- 'मानी जाएं मांगे, वरना भुगतना होगा परिणाम'

INT News17 August 2026 at 10:20 am

रांची, 17 अगस्त। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गया। छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान किया है। हालांकि, इससे पहले सोमवार को सरकार के प्रतिनिधियों और आंदोलनरत छात्रों के बीच चौथे राउंड की वार्ता प्रस्तावित है।