Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छतरपुर के मंदिर में महिला ने किया हंगामा,VIDEO:पुजारी से मारपीट, भक्तों से गाली-गलौज का आरोप; पुजारी ने पुलिस से शिकायत की

INT News17 August 2026 at 09:54 am

छतरपुर शहर के संकट मोचन मंदिर में 16 अगस्त की रात एक महिला ने कथित तौर पर हंगामा किया। मंदिर के पुजारियों ने उस पर हनुमान जी की प्रतिमा का मुगदर तोड़ने का आरोप लगाया है। पुजारी मुन्ना महाराज ने बताया कि महिला ने उनके साथ बदसलूकी की। मारपीट का प्रयास किया। कीर्तन कर रहे श्रद्धालुओं के साथ भी गाली-गलौज की। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। मंदिर समिति ने पुलिस से महिला की शिकायत की है। समिति के अनुसार, घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसकी वजह से महिला ने करीब 4 घंटे तक मंदिर में हंगामा किया। समिति ने पुलिस से शिकायत की घटना के बाद मंदिर समिति ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। समिति ने कहा कि कीर्तन से पहले भी रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन धार्मिक स्थल पर कोई पुलिस बल तैनात नहीं किया गया। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मंदिर पुजारी समिति की ओर से आवेदन दिया गया है। एक सीसीटीवी वीडियो मिला है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।