entertainment
जातिवाद विरोधी थे पिता... मेगास्टार अमिताभ ने बताई 'बच्चन' सरनेम के पीछे की कहानी
INT News17 August 2026 at 10:22 am

मुंबई, 17 अगस्त। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने मशहूर सरनेम के पीछे की दिलचस्प कहानी बताकर दर्शकों को हैरान कर दिया। मेगास्टार ने बताया कि कैसे उनके पिता, मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन ने बचपन से ही जाति व्यवस्था को नकार दिया था और परिवार का सरनेम "बच्चन" चुना था।