national · उत्तर प्रदेश
गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
INT News17 August 2026 at 10:06 am

गोरखपुर, 17 अगस्त। गोरखपुर के कैंट इलाके में रविवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों चेन स्नेचरों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक सिपाही भूपेंद्र यादव भी घायल हो गया।