Saturday, 18 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर के घर में मिली 5 लोगों की लाश:पति ने लगाई फांसी, पत्नी-3 बच्चों के जहर खाने की आशंका, 8 महीने पहले आए थे रहने

INT News17 July 2026 at 11:10 pm

रायपुर के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार देर रात एक ही घर से 5 लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में साजिद अली (50), उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बेटे की उम्र 19 साल, बेटियों की उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति ने फांसी लगाई है और पत्नी-बच्चों ने जहर खाया है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना संजय नगर इलाके के मदनी चौक की है। पड़ोसियों से सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परिवार करीब 8 महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। पहले देखिए ये तस्वीरें- कल शाम से नहीं खुला घर का गेट टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। लोगों को शक हुआ तो वहां जाकर देखा, कमरे में 5 लोगों की लाश पड़ी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार मूल रूप से शीतला मंदिर के पास, मतपुर का रहने वाला था। पिछले करीब 8 महीने से सैयद जहीर के मकान में किराए पर रह रहा था। मृतकों के नाम-