समाचार · छत्तीसगढ़
रायपुर में घर में मिली 5 लोगों की लाश:मृतकों में पति-पत्नी, 2 बेटियां और बेटा शामिल, 8 महीने पहले आए थे रहने
रायपुर के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार देर रात एक ही घर से 5 लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में साजिद अली, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी की मौत जहर खाने से हुई है। हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना संजय नगर इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार करीब 8 महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। कल शाम से नहीं खुला घर का गेट टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला है। घर के अंदर पांच लोगों के शव हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है। खबर अपडेट की जा रही है…