समाचार · मध्य प्रदेश
ग्वालियर के माधौगंज में दुकानदार पर हमला:दुकान पर सामान नहीं मिलने पर नाराज हुए युवक, मारपीट कर चलाईं गोलियां
माधौगंज में एक दुकान पर सामान नहीं मिलने पर ग्राहकों ने एक दुकानदार और उसके भाई की मारपीट कर दी। जब दुकानदार को बचाने के लिए उसके दोस्त आए तो आरोपियों ने उन्हें भी धुन दिया। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा कलारी के पास मंगलवार रात की है। जब आस-पास के लोग बीच-बचाव कराने के लिए आए तो आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित एकतापुरी कॉलोनी निवासी सतीश चौरसिया पुत्र पदम चौरसिया का छोटा भाई राहुल चौरसिया गुढ़ा कलारी के पास जनरल स्टोर की शॉप का संचालन करते है। मंगलवार की रात वह दुकान पर थे, तभी उनके पास पास ही रहने वाला राहुल शर्मा, विवेक राजावत और सोनू चौहान दुकान पर सामान लेने आए। दुकान में सामान न होने के कारण वे राहुल चौरसिया ने सामान न होने पर मना किया। इसी बीच उनके बीच बहस हो गई। बहस होते देखकर पास ही मौजूद सतीश वहां पर आए और समझाने लगे। समझाने पर की मारपीट जब सतीश चौरसिया ने बीच-बचाव करते हुए तीनों युवकों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी भड़क गए और उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया। जब सतीश के दोस्त अजय तोमर और मोनू राजावत बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं नहीं छोड़ा और उनकी भी मारपीट कर दी। साथी बुलाए की फायरिंग मारपीट के बाद जब पीड़ित भाई डर के मारे दुकान बंद कर दी, उसी समय आरोपी सोनू चौहान ने अपने एक अन्य साथी दीपू चौहान को मौके पर बुला लिया। दीपू चौहान ने आते ही गाली-गलौज करते हुए दहशत फैलाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी दीपू चौहान, राहुल शर्मा, विवेक राजावत और सोनू चौहान धमकी देकर भाग निकले।