Thursday, 9 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ग्वालियर में दोस्ती के नाम पर दुष्कर्म का प्रयास:शादी समारोह से बुलाकर युवती को सुनसान इलाके में ले गया युवक

INT News8 July 2026 at 12:05 am

ग्वालियर के मुरार इलाके की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती से मददगार युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। युवक ने डबरा में शादी समारोह से उसे बहला-फुसलाकर बुलाया और नहर के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ सरेराह अश्लील हरकतें कीं। गनीमत रही कि इसी बीच वहां से एक चार पहिया वाहन गुजरा, जिसकी हेडलाइट और आहट से घबराकर आरोपी युवक भाग गया। घटना तीन दिन पहले की है। महिला थाना पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज किया है। घटना स्थल डबरा का होने पर केस डायरी डबरा देहात थाना भेज दी गई है। मददगार बनकर जीता था भरोसा, ऐसे हुई थी दोस्ती पीड़िता के पिता का देहांत तीन साल पहले हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहती है। करीब 20-25 दिन पहले युवती अपनी मां, चचेरी बहनों और भाई के साथ किराए की गाड़ी से गोलेश्वर मंदिर (करहिया) दर्शन करने गई थी। लौटते समय बीच रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई। सुनसान रास्ते पर फंसे परिवार को देख एक राहगीर ने उन्हें करहिया निवासी संतोष कुशवाह का मोबाइल नंबर दिया। फोन करने पर संतोष अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और पूरे परिवार को ग्वालियर के चंद्रवदनी नाके तक सुरक्षित छोड़ दिया। इस मदद के बाद युवती और संतोष के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवती उसे एक सच्चा दोस्त और मददगार समझकर उस पर भरोसा करने लगी थी। शादी समारोह से बुलाकर ले गया की दुष्कर्म की कोशिश शनिवार रात को आरोपी संतोष कुशवाह ने दोस्ती के इस रिश्ते को पूरी तरह शर्मसार कर दिया। शिकायत के मुताबिक शनिवार को युवती अपने पड़ोसी के भाई की शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर से डबरा आई हुई थी। तभी उसके मोबाइल पर संतोष का फोन आया। संतोष ने कहा कि वह भी डबरा में ही है और उससे मिलने की जिद करने लगा। भरोसे में आकर युवती रात करीब 8:30 बजे मैरिज गार्डन के बाहर आ गई। संतोष वहां अपनी बाइक लेकर खड़ा था। वह युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर डबरा के एक सुनसान और अंधेरे नहर वाले रास्ते पर ले गया। सन्नाटा पाकर संतोष ने अपनी बाइक रोकी और युवती पर झपट पड़ा। उसने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही और संघर्ष करती रही। फरिश्ता बनकर आई चार पहिया गाड़ी जब आरोपी अपने खौफनाक मंसूबे में कामयाब होने ही वाला था, तभी अचानक उस सुनसान नहर रोड पर दूर से एक चार पहिया गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी की तेज रोशनी सीधे संतोष पर पड़ी, जिससे वह बुरी तरह घबरा गया और भाग गया। इसके बाद युवती वहां से भागकर ग्वालियर आ गई। पीड़िता काफी डरी हुई थी। परिजन को सारी बात बताई और महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।