sports
IND vs ENG 3rd T20I: साल्ट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 202 रन का टारगेट

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. भारत को इस सीरीज में पहली जीत हासिल करने के लिए 202 रन बनाने होंगे.
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. बटलर 36 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हो गए. एक छोर से साल्ट टिके रहे और लगातार स्कोरबोर्ड को बढाते रहे.
फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी
111 के स्कोर पर जैकब बेथेल 13 रन बनाकर आउट हो गए. टॉम बैंटन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. लगातार दो विकेट गंवाने के बाद साल्ट को सैम करन का साथ मिला. इस दौरान साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया. साल्ट 70 रन बनाकर आउट हो गए. सैम करन 41 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे और टीम के स्कोर को 201 तक पहुंचा दिया. भारत के लिए हर्षित राणा ने 2, प्रिंस यादव ने 2, अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड : फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.
टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में रवि बिश्नोई के महंगे ओवर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्रिकेट में कुछ परिस्थितियां खिलाड़ियों के नियंत्रण से बाहर होती हैं. उन्होंने कहा, "यह सिर्फ बिश्नोई ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए सीखने का अवसर है. हर खिलाड़ी अपने करियर में ऐसे दौर से गुजरता है और उससे सीखकर आगे बढ़ता है." अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बताते हुए कहा कि मैदान का एक हिस्सा अपेक्षाकृत छोटा है, जिसे टीम अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि तीसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव किया गया है और रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के बाद गौतम गंभीर की भी जिम्बाब्वे दौरे से छुट्टी, एक झटके में बदल गया पूरा कोचिंग स्टाफ
संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से क्यों किया गया बाहर? BCCI ने तोड़ी चुप्पी