Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

जोधपुर का नया एयरपोर्ट टर्मिनल विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : गजेंद्र सिंह शेखावत

INT News4 July 2026 at 07:44 pm

जोधपुर, 4 जुलाई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर को नए अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिलने पर इसे शहर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में लोगों ने जिन प्रमुख मांगों को उनके सामने रखा था, उनमें आधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल था और अब वह सपना साकार हो गया है।