Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा और पत्नी की कर दी हत्या; चौकी पहुंचकर बताई मर्डर की वजह

INT News27 August 2026 at 11:50 pm

उत्तराखंड के देहरादून जिले से खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की, इसके बाद चौकी पहुंचकर मर्डर की खौफनाक दास्तां सुनाई। मामला गुरुवार का है। आरोपी ने चौकी पहुंचकर खुदको सरेंडर करके अपना जुर्म कबूल कर लिया है।बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा और फिर…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र डोभाल ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले का रहने वाले रामजी पाल (38 वर्ष) ने कोतवाली डालनवाला की चौकी आराघर पर आया। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मोहिनी रोड पर एक मकान में रहता है। जब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस आया तो पत्नी सोनू पाल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।गुस्से में खोया आपा, पत्नी के गले पर किए कई वारझगड़ा के बीच उसे बहुत गुस्सा आया और उसने अपने पर काबू खो दिया। इसके बाद कमरे में रखे धारदार पाटल से पत्नी के गले पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसने पाटल को घर के पास ही झाड़ी में फेंक दिया।जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल अभियुक्त को साथ लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस को महिला के शव के चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान मिले। पुलिस ने तत्काल ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या का औजार बरामदडोभाल ने बताया कि सोनू पाल के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त रामजी पाल को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हुए पाटल को बरामद कर लिया गया।