national · महाराष्ट्र
ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने के लिए एक साल की डेडलाइन, संजय निरुपम ने फैसले को सराहा
INT News27 August 2026 at 11:42 pm

मुंबई, 27 अगस्त। महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा सीखने की समयसीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक साल का समय देने के फैसले का शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने स्वागत किया। उन्होंने इसे ऑटो-टैक्सी चालकों के हित में बेहतर फैसला बताते हुए कहा कि मराठी सीखने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए और भाषा को सख्ती के बजाय प्रेम और सम्मान के साथ बढ़ावा दिया जाना चाहिए।