national · दिल्ली
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी अस्पताल में एच1एन1 से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया
INT News27 August 2026 at 11:42 pm

नई दिल्ली, 27 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी में एच1एन1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल तथा स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।