Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मऊगंज में बछड़े से टकराई बाइक, युवक रीवा रेफर:साइकिल की चेन चढ़ा रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मारी, दो घायल

INT News25 October 2026 at 10:40 pm

नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण एक युवक को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में चल रहा है। पहला हादसा रविवार रात करीब 8 बजे पहरखा गांव के पास हुआ। बहेरा नानकर निवासी 30 साल के पंकज पांडे अपने रिश्तेदार के घर दुवगवां से बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में सड़क पर बैठे एक बछड़े से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज अनियंत्रित होकर काफी दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल पंकज को तुरंत नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। साइकिल की चेन चढ़ा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर दूसरा हादसा कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर डूबी मोड़ के पास रात करीब 9:30 बजे हुआ। डूबी गांव के रहने वाले 55 वर्षीय बुद्धसेन साकेत साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में साइकिल की चेन उतर जाने पर वे सड़क किनारे खड़े होकर उसे चढ़ा रहे थे। तभी शिवराजपुर निवासी बाइक सवार 24 वर्षीय चंद्रमणि प्रजापति ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग और बाइक चालक दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को नईगढ़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।