Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार:दो जगहों से पकड़े गए, ₹17,520 नगद और ताश की गड्डियां जब्त

INT News25 October 2026 at 10:36 pm

जांजगीर-चांपा जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुलमुला और बलौदा पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹17,520 नकद, ताश की गड्डियां और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मुलमुला में काटपत्ती जुआ खेलते 3 गिरफ्तार मुलमुला पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मुलमुला-बरछा के पास सार्वजनिक जगह पर कुछ लोग रुपये लगाकर काटपत्ती नाम का जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹7,220 नकद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी और मोमबत्ती जब्त की है। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें रामगोपाल धीवर (32 वर्ष), दुष्यंत कश्यप (44 वर्ष) और अमरकांत सिंह (55 वर्ष), तीनों निवासी मुलमुला शामिल हैं। बुडगहन के जंगल में जुआ खेलते 3 पकड़े गए दूसरी कार्रवाई में बलौदा पुलिस ने ग्राम बुडगहन के जंगल के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से जुए में लगाए गए ₹10,300 नकद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी जब्त की गई है। पुलिस ने सत्यप्रकाश पटेल (32 वर्ष), निवासी उतरदा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा; आनंद कुमार राठौर (29 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, जांजगीर और इन्द्रमणी यादव (36 वर्ष), निवासी उतरदा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा को पकड़ा है। जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान जारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।