Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

रोहित शेट्टी ने आम्रपाली दुबे को दिखाया आईना, अब एक्ट्रेस ने पोस्ट कर कही ये बात

INT News25 October 2026 at 10:51 pm

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में इस बार रोहित शेट्टी ने आम्रपाली दुबे के गेम पर सवाल उठाए. उन्होंने आम्रपाली को दूसरों के साथ चलने के बजाय अपने दम पर खेलने की सलाह दी. अब इस बातचीत के बाद आम्रपाली की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. उन्होंने रोहित शेट्टी की बात को जरूरी बताया और कहा कि इससे उन्हें आगे अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

रोहित शेट्टी ने आम्रपाली को क्या कहा?

आपको बता दें कि 'वीकेंड का वार' के दौरान रोहित शेट्टी ने आम्रपाली से कहा कि वह किसी गैंग की लीडर नहीं, बल्कि उसकी सदस्य बनकर रह गई हैं. उन्होंने आम्रपाली को अपना अलग गेम खेलने और अपनी पहचान बनाने की सलाह दी. रोहित की इस बात से साफ था कि वह आम्रपाली को दूसरों के सहारे के बजाय खुद फैसले लेते हुए देखना चाहते हैं.

आम्रपाली ने पोस्ट कर कही ये बात

ऐसे में रोहित शेट्टी की सलाह के बाद आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने इसे अपने लिए जरूरी सीख बताया. आम्रपाली के मुताबिक, इस सलाह से उन्हें आगे अपने गेम में मदद मिल सकती है.

View on Instagram

उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वह अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटतीं. हर परिस्थिति में अपना नजरिया सामने रखना और किसी दबाव में आए बिना अपनी राय जाहिर करना उनकी ताकत है. उनके मुताबिक, बिग बॉस के घर में सिर्फ दूसरों की बात से सहमत होना ही काफी नहीं है, बल्कि अपनी सोच पर मजबूती से खड़े रहना भी जरूरी है.

फैंस से किया अपने साथ बने रहने का इशारा

आम्रपाली ने अपनी अलग पहचान को अपनी असली ताकत बताया और अपने दम पर खेलने का भरोसा जताया. पोस्ट के आखिर में उन्होंने 'फ्लाई सोलो आम्रपाली' लिखते हुए अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे उनके साथ हैं.

ये भी पढ़ें: 'हसेलु त भाग हमार जाग जाए...', 'Gorakhpur's Got Latent' में बृजेश बिरजू ने अपने अंदाज में गाया पवन सिंह का गाना