Tuesday, 6 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

सांसद ने हॉकी टीम के स्वागत पर प्रशासन को घेरा:गुरजीत औजला बोले- अमृतसर एयरपोर्ट पर खास प्रबंध नहीं किए, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

INT News5 October 2026 at 10:45 pm

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के आज अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने को लेकर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। औजला ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम देश के लिए जीत हासिल करने के बाद अमृतसर पहुंच रही है, लेकिन एयरपोर्ट पर टीम के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से कोई खास प्रबंध नहीं किए गए हैं। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्हें पहले से यह जानकारी नहीं दी गई कि हॉकी टीम अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने वाली है। उन्होंने बताया कि वह खुद एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के लिए पहुंचे थे और यहां आकर उन्हें पता चला कि भारतीय हॉकी टीम भी अमृतसर पहुंचने वाली है। सांसद औजला ने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि प्रशासन या पंजाब सरकार की ओर से हॉकी टीम के स्वागत के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई। उनका कहना है कि टीम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होना चाहिए था और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ मंत्री और विधायक भी जहा मौजूद होने चाहिए थे। औजला बोले- स्वागत के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं

औजला ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लगातार खेलों को बढ़ावा देने और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करने की बातें की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी तस्वीर कुछ और ही दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद अमृतसर पहुंचने का मौका था, लेकिन एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं है। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वह इस पूरे मामले की निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को फोन कर उनसे टीम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचने की अपील करेंगे, क्योंकि कुछ ही देर में हॉकी टीम यहां पहुंचने वाली है। प्रशासन से एयरपोर्ट पर पहुंचने की अपील

औजला ने कहा कि उनकी खुद की फ्लाइट है और उन्हें जरूरी काम से जाना पड़ेगा, लेकिन वह मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द एयरपोर्ट पहुंचकर भारतीय हॉकी टीम का स्वागत किया जाए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जाए।