Tuesday, 6 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

घर में घुसकर लूटपाट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने 1.80 लाख नकद और मोबाइल बरामद किया, चौथे की तलाश जारी

INT News5 October 2026 at 10:42 pm

अधारताल के खजांची मोहल्ला (सब्जी मंडी) में एक फर्नीचर व्यवसायी के घर हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित मोहम्मद अनीश ने बताया कि 9 तारीख की रात करीब 11 बजे बदमाश उनके घर में घुस गए थे। उन्होंने परिवार को डराकर अलमारी से 1.80 लाख रुपये नकद और एक 5G मोबाइल लूटा। पीड़ित ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू कर जावेद, मंगन और सुल्तान नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि इनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

घटना में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस चौथे भागे हुए आरोपी की तलाश में है और बाकी रकम व सामान की बरामदगी के लिए कोशिश कर रही है।