समाचार · झारखंड
मालदा के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा के किनारे कटाव, साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 ट्रेनें रद्द

मालदा डिवीजन के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में हुए कटाव की वजह से साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मालगाड़ियों को भी रद्द किया गया है. अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन जारी है. हालांकि, ट्रेनों की स्पीड इस लाइन पर कम कर दी गयी है. तटवर्ती इलाके में हुए कटाव के बाद मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. भारी संख्या में रेलकर्मियों को काम पर लगाया गया है.
रद्द की गयी 23 ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें
ये भी पढ़ें: Indian Railways News: पूजा स्पेशल ट्रेन पहले दिन ही रद्द, देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज
इन 4 ट्रेनों के रूट किये गये डायवर्ट
15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (Delhi – Kamakhya Brahmaputra Mail), 15734 भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस (Bhatinda – Balurghat Farakka Express) और 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस (Gaya – Kamakhya Express) ट्रेनें 6 अक्टूबर को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते जायेगी.
13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस (Patna - Malda Town Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते चलेगी.
13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (Bhagalpur – Ranchi Vananchal Express) और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (Jamalpur – Howrah Express) भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते चलेगी.
13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस (Gaya – Howrah Express) 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल (Natesar – Howrah Special) ट्रेन किउल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी.
इन 7 ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
53029 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर (Azimganj - Bhagalpur Passenger) ट्रेन 6 अक्टूबर को बरहरवा तक ही चलेगी.
13410 किउल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (Kiul – Malda Town Intercity Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को साहिबगंज तक ही जायेगी.
63063 बर्धमान-साहिबगंज मेमू (Barddhaman - Sahibganj MEMU) ट्रेन 6 अक्टूबर को तीनपहाड़ तक ही जायेगी.
13409 मालदा टाउन-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस (Malda Town – Kiul Intercity Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को साहिबगंज से चलेगी.
53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर (Rampurhat – Gaya Passenger) ट्रेन 7 अक्टूबर को जमालपुर से खुलेगी.
53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर (Bhagalpur – Azimganj passenger) ट्रेन 7 अक्टूबर को बरहरवा से खुलेगी.
63064 साहिबगंज-बर्धमान मेमू (Sahibganj - Barddhaman MEMU) ट्रेन 6 अक्टूबर को तीनपहाड़ से खुलेगी.
यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए पूर्व रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें.
2 साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें 6 अक्टूबर को साहिबगंज से सुबह 9:30 बजे और शाम को 5:00 बजे खुलेंगी. यही ट्रेनें भागलपुर से साहिबगंज के लिए भी चलेंगी.
भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर को भागलपुर से रात के 10:00 बजे खुलेगी और वापस भागलपुर लौटेगी.
साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन 6 अक्टूबर 2026 को साहिबगंज से दिन में 12:30 बजे खुलेगी और फिर यही ट्रेन साहिबगंज वापस भी लौटेगी.