Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी में बेटे ने किया पिता का मर्डर:बर्फ तोड़ने वाले सूए से किया हमला, जमीनी विवाद, देर रात को घर आने पर टोका

INT News4 July 2026 at 06:46 pm

भिवानी जिले के सिवानी में देर रात एक बेटे ने जमीनी विवाद के चलते अपने 66 वर्षीय पिता की बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी बीरमती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात करीब 12:30 बजे वह और उनके पति हरिराम घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा संदीप घर पहुंचा। देर से घर आने को लेकर हुआ विवाद घरवालों ने संदीप से देर रात आने का कारण पूछा, जिस पर वह गुस्से में आ गया और झगड़ा करने लगा। जब बीरमती ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो संदीप ने अपने हाथ में लिए बर्फ तोड़ने वाले सूए से हरिराम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। बीरमती अपनी जान बचाकर पड़ोसी के घर भागी और लोगों को घटना की जानकारी दी। घायल हरिराम को पहले सिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां बीरमती बोली- जमीनी विवाद को लेकर की हत्या बीरमती ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण ही संदीप ने अपने पिता की हत्या की है। शिकायत के आधार पर सिवानी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी संदीप की तलाश जारी है।