समाचार · मध्य प्रदेश
बुरहानपुर में बलराम जयंती बनी खेती का पाठ:वैज्ञानिकों ने जीवामृत बनाया, किसानों को योजनाओं की जानकारी दी
बुरहानपुर में बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विभाग ने जिले के बहादरपुर, सागमली और हैदरपुर में किसान कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि उपसंचालक एमएस देवके ने किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और खेती में उनके बेहतर उपयोग के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अमोल देशमुख ने प्राकृतिक खेती की जानकारी देते हुए जीवामृत बनाने की विधि का प्रदर्शन किया। ई-टोकन से खाद लेने की प्रक्रिया समझाई बुरहानपुर और खकनार के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों श्रीराम पाटील और प्रतापसिंह जमरे ने किसानों को ई-टोकन के जरिए खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। किसानों की ई-विकास प्रणाली से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया गया। फार्म स्कूल में भी किसानों को प्रशिक्षण ग्राम पंचायत हैदरपुर में बलराम जयंती के साथ फार्म स्कूल कार्यक्रम हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह और आत्मा परियोजना संचालक जवाहर कास्दे ने किसानों को खेती से संबंधित उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।