sports
इंदौर में 1000 रुपये में देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज का टी20 मैच, जानें कहां और कैसे खरीदे टिकट?

India vs West Indies T20 Ticket : भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच के टिकटों की कीमत का ऐलान कर दिया गया है. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने टिकट की दरें जारी कर दी हैं. मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 1,000 रुपये का है, जबकि सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का रखा गया है.
सबसे खास बात यह है कि इस मुकाबले के टिकट सिर्फ ऑनलाइन बेचे जाएंगे. MPCA ने ‘District by Zomato’ को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया है. हालांकि, टिकट बिक्री किस तारीख से शुरू होगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है.
11 अक्टूबर को इंदौर में होगा मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. सीरीज का पहला T20I 6 अक्टूबर को लखनऊ, जबकि दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. होलकर स्टेडियम के लिए यह मुकाबला भी खास होगा. MPCA के अनुसार, यहां होने वाला यह पांचवां T20 इंटरनेशनल होगा.
1,000 से 12,500 रुपये तक है टिकट की कीमत
फैंस अपनी पसंद और बजट के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी के टिकट खरीद सकेंगे. ईस्ट और वेस्ट गैलरी में टिकट की कीमत 1,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि पवेलियन की अलग-अलग कैटेगरी में कीमत कई हजार रुपये तक है.
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकट रेट
ये भी पढ़ें: गंभीर-अगरकर से BCCI मांगेगा जवाब? गिल-अय्यर के सामने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर होगा मंथन
एक व्यक्ति खरीद सकेगा अधिकतम 4 टिकट
टिकट खरीदने वालों के लिए भी नियम साफ कर दिया गया है. एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा. ये चारों टिकट एक ही कैटेगरी के हो सकते हैं या अलग-अलग कैटेगरी के भी खरीदे जा सकते हैं. यानी अगर चार दोस्त या परिवार के सदस्य एक साथ मैच देखने की योजना बना रहे हैं, तो एक व्यक्ति अपने नाम से चार टिकट तक बुक कर सकता है.
टिकट कहां से खरीदेंगे?
MPCA ने टिकट बिक्री के लिए District by Zomato को आधिकारिक ऑनलाइन एजेंसी बनाया है. टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होंगे. ऑफलाइन टिकट काउंटर से बिक्री की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है. हालांकि, फैंस को अभी टिकट खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. ऑनलाइन बिक्री शुरू होने की तारीख MPCA बाद में घोषित करेगा.
फैंस की नजरें टिकट बिक्री शुरू होने पर
इंदौर में टीम इंडिया का मुकाबला देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह रहने की उम्मीद है. ऐसे में टिकट बिक्री शुरू होते ही सस्ते टिकटों की मांग बढ़ सकती है. इसलिए MPCA की ओर से बिक्री की तारीख घोषित होने के बाद फैंस को आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही टिकट खरीदने की सलाह दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली-जडेजा? आज BCCI की बैठक में होगा फैसला