Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

सारठ में सोते समय 76 वर्षीय वृद्ध पर गिरी दीवार, मलबे में दबने से मौत

INT News3 September 2026 at 09:57 am

प्रतिनिधि, सारठ. सारठ थाना क्षेत्र के गजियाडीह गांव में बुधवार देर रात घर की दीवार गिरने से एक 76 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी नंदकिशोर राय के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि नंदकिशोर राय रात में अपने घर के अंदर सो रहे थे. इसी दौरान अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें:

फरक्का में एक फीट धंसा रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें प्रभावित: स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

अचानक दीवार गिरने से मची अफरा-तफरी

रात में दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया गया. काफी मशक्कत के बाद वृद्ध को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.